RRB Technician Recruitment 2024: आरआरबी टेक्नीशियन पदों मे हुई बढ़ोतरी, नोटिस जारी, जाने पदों मे बढ़ोतरी का कारण और संख्या

आरआरबी टेक्नीशियन भर्ती 2024: रेलवे रिक्रूटमेंट बोर्ड के द्वारा टेक्नीशियन पदों पर बढ़ोतरी के लिए नोटिफिकेशन 22 अगस्त 2024 को जारी किया गया है। रेलवे के द्वारा 9144 पदों पर भर्ती के लिए नोटिफिकेशन जारी किया गया था लेकिन अब 22 अगस्त 2024 को जारी नोटिफिकेशन के अनुसार इन पदों को बढाकर 14298 कर दिया गया है।

आरआरबी टेक्नीशियन भर्ती 2024 महत्वपूर्ण तिथि

रेलवे रिक्रूटमेंट बोर्ड के द्वारा टेक्नीशियन पदों पर भर्ती के लिए आवेदन 9 मार्च से 8 अप्रैल 2024 तक आमंत्रित किए गए थे। रेलवे रिक्रूटमेंट बोर्ड के द्वारा 22 अगस्त 2024 को पद में बढ़ोतरी के लिए नोटिफिकेशन जारी किया गया है।

आरआरबी टेक्नीशियन भर्ती 2024 आयु सीमा

रेलवे में टेक्नीशियन पद पर निकली भर्ती के लिए आयु सीमा कुछ पद के लिए न्यूनतम 18 वर्ष और अधिकतम 33 वर्ष, एवं कुछ पद के लिए न्यूनतम 18 वर्ष और अधिकतम 36 वर्ष रखी गई है। आयु की गणना 1 जुलाई 2024 के अनुसार की जाएगी। सामान्य वर्ग के अलावा अन्य सभी वर्ग को आयु सीमा में सरकारी नियम अनुसार छूट दी गई है।

आरआरबी टेक्नीशियन भर्ती 2024 पद, योग्यता

रेलवे में निकली टेक्नीशियन पद पर भर्ती के लिए कुल पद 14298 है। इसमें टेक्नीशियन ग्रेड 1 के लिए 1092 पद, टेक्निशियन ग्रेड 3 ओपन लाइन के लिए 8052 पद, और टेक्नीशियन ग्रेड 3 वर्कशॉप के लिए 5154 पद है। इस भर्ती के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवार के पास बीएससी, बीटेक, डिप्लोमा, आईटीआई आदि पास होना अनिवार्य है विभिन्न पदों पर निकली भर्ती के लिए योग्यता अलग-अलग है इसलिए अधिक जानकारी के लिए नोटिफिकेशन देखें।

आरआरबी टेक्नीशियन भर्ती 2024 चयन प्रक्रिया

टेक्नीशियन पद पर निकली भर्ती के लिए आवेदक को चयन के लिए सबसे पहले लिखित परीक्षा को पास करना होगा। यह लिखित परीक्षा ऑनलाइन होगी। ऑनलाइन लिखित परीक्षा पास करने के बाद आवेदक की दस्तावेज जांच होगी। दस्तावेज जांच में पास होने वाले उम्मीदवार का मेडिकल टेस्ट होगा।

आरआरबी टेक्नीशियन भर्ती 2024 महत्वपूर्ण लिंक

नोटिफिकेशन देखे:- यहा से डाउनलोड करे

पद बढ़ने का नोटिस देखे: यहा से डाउनलोड करे

आवेदन ऑनलाइन:- यहा से करे






Leave a Comment

Join WhatsApp Channel