Punjab and Haryana High Court Peon Recruitment 2024: पंजाब और हरियाणा हाई कोर्ट मे निकली चपरासी पद पर भर्ती, योग्यता 8वी पास, जल्दी करे आवेदन

पंजाब और हरियाणा हाई कोर्ट चपरासी भर्ती 2024: पंजाब और हरियाणा हाई कोर्ट चंडीगढ़ के द्वारा 300 चपरासी पद पर भर्ती के लिए नोटिफिकेशन 26 अगस्त 2024 को जारी किया गया है। हाई कोर्ट में नौकरी की इच्छा रखने वाले आवेदक इस भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।

पंजाब और चंडीगढ़ हरियाणा हाई कोर्ट में 300 पद पर भर्ती के लिए ऑफिशल नोटिफिकेशन जारी कर दिया गया है। इस भर्ती से संबंधित महत्वपूर्ण जानकारी और आवेदन करने का लिंक नीचे दिया गया है। हमारे द्वारा दी गई जानकारी को पढ़कर आवेदक योग्यता की जांच के अनुसार इस भर्ती के लिए आवेदन कर सकता है।

पंजाब और हरियाणा हाई कोर्ट भर्ती 2024 महत्वपूर्ण तिथि

पंजाब और हरियाणा हाई कोर्ट में चपरासी पद पर भर्ती के लिए नोटिफिकेशन जारी कर दिया गया है यह नोटिफिकेशन 26 अगस्त 2024 को जारी किया गया है। पंजाब और हरियाणा हाई कोर्ट चपरासी भर्ती 2024 के लिए आवेदन 26 अगस्त 2024 से शुरू हो गए हैं आवेदक इस भर्ती के लिए आवेदन 20 सितंबर 2024 तक कर सकता है। इस भर्ती के लिए लिखित परीक्षा की तिथि जल्द ही पंजाब और हरियाणा हाई कोर्ट के द्वारा जारी कर दी जाएगी।

पंजाब और हरियाणा हाई कोर्ट भर्ती 2024 आवेदन फीस

पंजाब और हरियाणा हाई कोर्ट भर्ती 2024 के लिए आवेदन फीस हरियाणा, पंजाब और चंडीगढ़ के उम्मीदवारों के लिए ₹700 रखी गई है। इसके अलावा आरक्षित वर्ग के लिए आवेदन फीस ₹600 रखी गई है। आवेदन फीस का भुगतान केवल ऑनलाइन माध्यम से होगा।

पंजाब और हरियाणा हाई कोर्ट भर्ती 2024 आयु सीमा

पंजाब और हरियाणा हाई कोर्ट चपरासी भर्ती 2024 के लिए आयु सीमा न्यूनतम 18 वर्ष और अधिकतम 35 वर्ष रखी गई है। आयु की गणना 20 सितंबर 2024 के अनुसार की जाएगी। सामान्य वर्ग के अलावा अन्य सभी आरक्षित वर्ग को आयु सीमा में सरकार नियम अनुसार छूट दी गई है।

पंजाब और हरियाणा हाई कोर्ट भर्ती 2024 पद और योग्यता

पद :-पंजाब और हरियाणा हाई कोर्ट भर्ती 2024 के लिए कुल पद 300 है इसमें सामान्य वर्ग के लिए 243 पद, एससी एसटी, बीसी के लिए 30 पद, एक्स सर्विसमैन के लिए 15 पद और पीडब्ल्यूडी वर्ग के लिए 12 पद है।

योग्यता:- पंजाब और हरियाणा हाई कोर्ट चपरासी भर्ती 2024 के लिए आवेदक के पास न्यूनतम आठवीं कक्षा पास और अधिकतम 12वीं कक्षा पास किसी भी मान्यता प्राप्त संस्थान से होनी चाहिए

पंजाब और हरियाणा हाई कोर्ट भर्ती 2024 लिखित परीक्षा पैटर्न

लिखित परीक्षा के अंतर्गत कुल प्रश्न 50 होंगे। हर प्रश्न के दो अंक होंगे। लिखित परीक्षा कुल 100 अंक की होगी। लिखित परीक्षा में आवेदक से जनरल नॉलेज, जनरल अवेयरनेस, करंट अफेयर और अर्थमैटिक मैथ के प्रश्न पूछे जाएंगे। लिखित परीक्षा के लिए कुल समय 90 मिनट का रहेगा।

पंजाब और हरियाणा हाई कोर्ट भर्ती 2024 फिज़िकल टेस्ट पैटर्न

पंजाब और हरियाणा हाई कोर्ट भर्ती 2024 चयन प्रक्रिया

पंजाब और हरियाणा हाई कोर्ट भर्ती 2024 मैं चयनित होने के लिए आवेदक को सबसे पहले लिखित परीक्षा को पास करना होगा। लिखित परीक्षा पास करने वाले उम्मीदवार को फिजिकल टेस्ट के लिए बुलाया जाएगा। फिजिकल टेस्ट और लिखित परीक्षा के बाद दस्तावेज जांच होगी और अंत में मेडिकल टेस्ट होगा।

  • लिखित परीक्षा
  • फिजिकल टेस्ट
  • दस्तावेज जाँच
  • मेडिकल टेस्ट

पंजाब और हरियाणा हाई कोर्ट भर्ती 2024 आवेदन प्रक्रिया

पंजाब और हरियाणा हाई कोर्ट चपरासी भर्ती 2024 के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवार को सबसे पहले चंडीगढ़ हाई कोर्ट की ऑफिशल वेबसाइट पर जाना है। उसके बाद मेनू बार में होम पेज पर क्लिक करना है। उसके बाद पंजाब और हरियाणा हाई कोर्ट की सभी लेटेस्ट भतियों की लिस्ट जारी कर दी जाएगी।

उसके बाद पंजाब और हरियाणा हाई कोर्ट चपरासी भर्ती 2024 पर क्लिक करना है। उसके बाद ऑफिशल नोटिफिकेशन को पढ़ना है। ऑफिशल नोटिफिकेशन में पूछी गई जानकारी को ध्यान से पढ़ कर अपनी योग्यता के अनुसार इस भर्ती के लिए आवेदन करना है। अपने जरूरी दस्तावेज, फोटो, हस्ताक्षर आदि अपलोड करने हैं अंत मे आवेदन फीस का भुगतान करना है। संपूर्ण प्रक्रिया के बाद आवेदन फार्म का प्रिंट आउट निकाल कर अपने पास संभाल कर रखना है।

पंजाब और हरियाणा हाई कोर्ट भर्ती 2024 जरूरी लिंक

ऑफिसियल नोटिफिकेशन:- यहा से डाउनलोड करे

ऑनलाइन आवेदन:- यहा से करे

अंतिम तिथि:- 20 सितम्बर 2024

Leave a Comment

Join WhatsApp Channel