HSSC Group D Result 2024: हरियाणा मे ग्रुप डी परीक्षा का रिजल्ट हुआ जारी, मेरिट लिस्ट पीडीएफ़ करे डाउनलोड

HSSC Group D Result 2024: हरियाणा कर्मचारी चयन आयोग के द्वारा 10 अगस्त 2024 को सीईटी ग्रुप डी लिखित परीक्षा का परिणाम जारी कर दिया गया है। सुप्रीम कोर्ट के द्वारा हाल ही में सामाजिक आर्थिक मानदंड के अंकों को समाप्त करने के बाद एचएसएससी के द्वारा 10 अगस्त को शेष बचे रिक्त पदों का परीक्षा परिणाम जारी किया गया है। आवेदक अपना परीक्षा परिणाम एचएसएससी की ऑफिशल वेबसाइट hssc.gov.in पर जाकर देख सकते हैं।

हरियाणा स्टाफ सिलेक्शन कमीशन के द्वारा ग्रुप डी रिजल्ट की पीडीएफ 10 अगस्त 2024 को जारी कर दी है। आवेदक इस पीडीएफ को एचएसएससी की ऑफिशल वेबसाइट पर जाकर डाउनलोड कर सकते हैं जिसका लिंक नीचे दिया गया है।

HSSC Group D Result 2024 Overview

भर्ती बोर्ड का नामहरियाणा स्टाफ सिलेक्शन कमीशन (HSSC)
पद का नामग्रुप डी
कुल पद13526
रिजल्ट तिथि8 मार्च और 10 अगस्त
कैटगरीHSSC Group D Result 2024
आधिकारिक वेबसाइट hssc.gov.in

यह भी पढ़े: IWAI Recruitment 2024

HSSC Group D Recruitment 2024 Important Dates

हरियाणा स्टाफ सिलेक्शन कमीशन के द्वारा सीईटी ग्रुप डी के 13526 पदों पर भर्ती के लिए आवेदन 5 जून 2023 से 6 जुलाई 2023 तक आमंत्रित किए गए थे। हरियाणा ग्रुप डी परीक्षा 21 और 22 अक्टूबर 2023 को बोर्ड के द्वारा ऑफलाइन माध्यम से ली गई थी।

हरियाणा स्टाफ सिलेक्शन की कमीशन के द्वारा ग्रुप डी का रिजल्ट 8 मार्च 2024 को जारी किया गया था, लेकिन सोशल इकोनामिक नंबर के कारण कुछ पदों पर कोर्ट केस था इसलिए उन पदों का रिजल्ट 10 अगस्त 2024 को जारी किया गया है।

HSSC Group D Selection Process

स्टाफ सिलेक्शन कमीशन के द्वारा ग्रुप डी पदों पर भर्ती के लिए कॉमन एलिजिबिलिटी टेस्ट लिया गया था। बोर्ड के द्वारा सीईटी ग्रुप डी परीक्षा के नंबर के आधार पर मेरिट लिस्ट जारी की गई है। लिखित परीक्षा में पास होने वाले उम्मीदवारों की दस्तावेज जांच होगी। दस्तावेज जांच के बाद अंत में मेडिकल टेस्ट होगा।

How to Check the HSSC Group D Result 2024

हरियाणा ग्रुप डी रिजल्ट को चेक करने के लिए आवेदन को सबसे पहले ऑफिशल वेबसाइट पर जाना है। उसके बाद मेनू बार में लेटेस्ट रिजल्ट ऑप्शन पर क्लिक करना है। उसके बाद हरियाणा स्टाफ सिलेक्शन कमीशन के द्वारा सभी लिंक जारी कर दिए जाएंगे। उनमें एचएसएससी ग्रुप डी रिजल्ट पर क्लिक करना है और रिजल्ट की पीडीएफ डाउनलोड करनी है और पीडीएफ में अपना नाम देखना है।

यह भी पढे: IMU Non-Teaching Recruitment 2024

WhatsApp Join Now
Telegram Join Now

HSSC Group D Result 2024 Links

HSSC Group D Result Date10 August 2024
HSSC Group D Result 2024 LinkResult
HSSC Group D Correction Portal LoginPortal
HSSC Group D 2023 NotificationNotification
HSSC Official Websitehssc.gov.in

FAQ

हरियाणा ग्रुप डी रिजल्ट कैसे चेक करें

हरियाणा ग्रुप डी रिजल्ट चेक करने के लिए ऑफिशल hssc.gov.in वेबसाइट पर जाएं और रिजल्ट देखें।

हरियाणा ग्रुप डी रिजल्ट कब जारी किया गया

हरियाणा ग्रुप डी रिजल्ट 8 मार्च 2024 को जारी किया गया और बचे हुए पदों का रिजल्ट 10 अगस्त 2024 को जारी किया गया।

Leave a Comment

Join WhatsApp Channel